युद्ध से यूक्रेन को हुआ 100 अरब डाॅलर का नुक़सान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110750-युद्ध_से_यूक्रेन_को_हुआ_100_अरब_डाॅलर_का_नुक़सान
यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ने बताया है कि युद्ध से देश की अर्थव्यवस्था को 100 अरब डाॅलर का नुक़सान हो चुका है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar २३, २०२२ ११:०९ Asia/Kolkata
  • युद्ध से यूक्रेन को हुआ 100 अरब डाॅलर का नुक़सान

यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ने बताया है कि युद्ध से देश की अर्थव्यवस्था को 100 अरब डाॅलर का नुक़सान हो चुका है।

विलोदिमीर ज़ेलेंस्की के आर्थिक मामलों के सलाहकार ओलेग आस्तेन्को ने मंगलवार की रात बताया है कि युद्ध से यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया है।  उन्होंने कहा कि इससे यूक्रेन की कृषि भी बहुत प्रभावित हुई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति के आर्थिक मामलों के सलाहकार ने बताया है कि देश को युद्ध से होने वाले नुक़सान की आरंभिक समीक्षा बताती है कि हमें कम से कम 100 अरब डाॅलर का नुक़सान हो चुका है।  उनका कहना था कि इस समय हमारा देश वास्तविक विनाश से गुज़र रहा है जिसका अनुमान दूसरे नहीं लगा सकते।

ज़ेलेंस्की के आर्थिक सलाहकार ने बताया कि इस युद्ध ने न केवल यूक्रेन और उसकी अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया है बल्कि विश्व बाज़ार पर भी अपना प्रतिकूल प्रभाव डाला है।

इसी बीच रूस ने यूक्रेन में जारी युद्ध के 27वें दिन बताया है कि यूक्रेन युद्ध आरंभ होने से लेकर अबतक यूक्रेन के 326 ड्रोन विमान, 185 एंटी एयरक्राफ्ट्स और 1547 बक्तरबंद गाड़ियां और टैंक तबाह हो चुके हैं।