पुतीन स्वीडन के द्वीप पर कब्जा करना चाहते हैं" जेलेंस्की
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110814-पुतीन_स्वीडन_के_द्वीप_पर_कब्जा_करना_चाहते_हैं_जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को एक बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस के पड़ोसी देश अब खतरे में हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar २४, २०२२ २०:५४ Asia/Kolkata
  • पुतीन स्वीडन के द्वीप पर कब्जा करना चाहते हैं

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को एक बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस के पड़ोसी देश अब खतरे में हैं।

उन्होंने कहा कि रूस यूरोप में "आजादी को तबाह" कर देगा और अब अपने पड़ोसियों का पीछा करेगा।

जेलेंस्की ने गुरुवार को एक संबोधन में स्वीडिश सांसदों को यह चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन इस हमले के खिलाफ खड़ा नहीं रह पाता है और अपनी रक्षा नहीं कर पाता है, तो इसका मतलब होगा कि अब सभी पड़ोसी खतरे में हैं। उन्होंने स्वीडन की संसद को वर्चुअली संबोधित किया था जिसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला।

उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ इसलिए युद्ध आरंभ किया क्योंकि वे यूरोप में आगे बढ़ना चाहते हैं हैं वे यूरोप में स्वतंत्रता को नष्ट करना चाहते हैं। जेलेंस्की ने कहा कि यह यूरोपीय सुरक्षा और रक्षा प्रणाली के लिए एक मौलिक चुनौती है। उन्होंने यूरोप से रूस के खिलाफ और कठोर साप्ताहिक प्रतिबंध पैकेज जारी करने का आह्वान किया।

उन्होंने स्वीडन को चेतावनी देते हुए कहा कि अब रूस की निगाहें बाल्टिक सागर में मौजूद उसके गोटलैंड द्वीप पर हैं। उन्होंने कह कि रूसी प्रचारक पहले से ही टीवी पर चर्चा कर रहे हैं कि रूस गोटलैंड पर कैसे कब्जा करेगा और वे इसे दशकों तक कैसे नियंत्रित करेंगे।

ज्ञात रहे कि 1939 के बाद पहली बार युद्ध में किसी देश को हथियार भेजने के लिए सहमत होने के बाद जेलेंस्की ने स्वीडन को उसके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

स्वीडन ने गुरुवार को 5,000 एंटी-टैंक लांचर की दूसरी डिलीवरी की घोषणा की।

रूस के आक्रमण के बाद से स्वीडन में नाटो सदस्यता के लिए समर्थन बढ़ गया है, लेकिन प्रधान मंत्री मैग्डेलेना एंडरसन ने अब तक इस विचार को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल होने से उत्तरी यूरोप को अस्थिर करने का खतरा है। MM