अमरीका के साथ टकराव के लिए तैयार हैंः किम जुंग ऊन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110816-अमरीका_के_साथ_टकराव_के_लिए_तैयार_हैंः_किम_जुंग_ऊन
उत्तरी कोरिया के नेता ने कहा है कि हम अमरीका के साथ लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar २५, २०२२ ०८:०९ Asia/Kolkata
  • अमरीका के साथ टकराव के लिए तैयार हैंः किम जुंग ऊन

उत्तरी कोरिया के नेता ने कहा है कि हम अमरीका के साथ लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं।

इंटर कांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल "आईसीबीएम" के परीक्षण के अवसर पर उत्तरी कोरिया के नेता किम जुंग ऊन ने कहा कि उनका देश अमरीका के साथ लंबी लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार है।

यूनहाप समाचार एजेन्सी के अनुसार उत्तरी कोरिया के नेता ने लंबी दूरी की मिसाइल के टेस्ट के अवसर पर कहा है कि उत्तरी कोरिया के नए स्ट्रैटेजिक हथियारों ने विश्व को पुनः इस देश की सैन्य शक्ति से अवगत कर दिया है।  उनका कहना था कि उत्तरी कोरिया की सशस्त्र सेना हर प्रकार के संभावित ख़तरे का मुक़ाबला करने के लिए तैयार है।

किम जुंग ऊन के अनुसार हर वह शक्ति जो उत्तरी कोरिया की शांति का उल्लंघन करेगी उसको इसकी क़ीमत चुकानी होगी।  याद रहे कि उत्तरी कोरिया ने गुरूवार को इंटर कांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल "आईसीबीएम" का परीक्षण किया था।  उसने सन 2017 के बाद से इस प्रकार के मिसाइल का अबतक परीक्षण नहीं किया था।

इससे पहले राष्ट्रसंघ में उत्तरी कोरिया के राजदूत ने कहा था कि हथियारों के परीक्षण करने और अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाने का हमें पूरा अधिकार हासिल है।

उल्लेखनीय है कि सन 2006 में उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण करने के बाद अमरीका और सुरक्षा परिषद ने पियुंगयांग पर कई प्रकार के प्रतिबंध लगा दिये थे किंतु इन प्रतिबंधों के बावजूद उत्तरी कोरिया अपनी सैन्य शक्ति को लगातार मज़बूत करता जा रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए