अमरीका और नेटो दुनिया को उपदेश देना बंद करेंः चीन
चीन का कहना है कि नेटो और अमरीका ने जो हमले किये हैं पहले उनपर माफी मांगे।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमरीका और नेटो दोनों से मांग की है कि वे दुनिया को उपदेश देने से पहले उन देशों से माफी मांगे जिनपर हमले करके उन्होंने उनको बहुत अधिक नुक़सान पहुंचाया।
आहू चुनिंग ने गुरूवार की रात को कहा कि यूगोस्लाविया, इराक़ख सीरिया और अफ़ग़ानिस्तान पर हमले करके जो क्षति पहुंचाई गई है पहले उसके बारे में माफी मांगी जाए।
चीन के प्रवक्ता के अनुसार 23 साल पहले 24 मार्च 1999 को नेटो ने यूगोस्लाविया पर हमला कर दिया था। इस हमले में लगभग 2300 मिसाइल और 14000 से अधिक बमों का प्रयोग किया गया था। चीन के अनुसार इस युद्ध में 2000 से ही अधिक आम नागरिक मारे गए थे। यूगोस्लाविया पर हमले के दौरान हज़ारों लोग घायल हो गए थे। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पहले तो इन हमलों के बारे में माफी मांगी जाए।
उन्होंने कहा कि न ही नाटो को और न ही अमरीका को यह अधिकार पहुंचता है कि वे दूसरों देशों को आदेश दें कि वे क्या करें और क्या न करें। उनका कहना था कि यूगोस्लाविया, इराक़, सीरिया, और अफ़ग़ानिस्तान की जनता को जो नुक़सान और दुख पहुंचा है पहले उसकी भरपाई की जानी चाहिए।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए