यूक्रेन का सबसे बड़ा सैन्य ईंधन भंडार तबाह: रूस
रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के आख़िरी बचे सबसे बड़े ईंधन भंडार को तबाह कर दिया है।
इससे केंद्रीय यूक्रेन में रूस के खिलाफ लड़ रही यूक्रेनी सेना को सप्लाई की जाती थी।
रूस ने कहा है कि उसने समुद्र से कैलिबर क्रूज़ मिसाइल से हमला करके यूक्रेन के आख़िरी बचे सबसे बड़े ईंधन भंडार को तबाह कर दिया है। इससे केंद्रीय यूक्रेन में रूस के खिलाफ लड़ रही यूक्रेनी सेना को ईंधन की सप्लाई की जाती थी।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि कल शाम को कैलिबर क्रूज़ मिसाइल के सटीक हमले में कीव के निकट कालयनिवका गांव में ईंधन भंडार को नष्ट कर दिया गया।
यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से रूस की सेना ने 260 से ज़्यादा ड्रोन, 1580 से अधिक टैंक और बख्तरबंद गाड़ियां और 204 एंटी एयरक्राफ्ट प्रणालियां नष्ट कर दी हैं जबकि यूक्रेन की सेना ने अब तक रूस को न केवल शुरुआती बढ़त लेने से रोके रखा बल्कि सफलतापूर्वक हमले भी किये हैं।
इस बीच रूस की ओर से पिछले सप्ताह यूक्रेन के एक थिएटर में किए गए हमले में करीब 300 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इस थिएटर में सैकड़ों लोगों ने शरण ले रखी थी।
पोर्ट सिटी मारियुपोल में यूक्रेन के अधिकारियों ने शु्क्रवार को यह बात कही। मारियुपोल सिटी हाल ने टेलीग्राम पर लिखा कि प्रत्यदर्शियों से यह जानकारी मिल रही है कि रूसी विमान के हमले में मोरियुपोल के ड्रामा थिएटर में करीब 300 लोगों की मौत हुई है।
यूक्रेन के कई शहरों पर रूस की भीषण बमबारी जारी है। खारकीव में रात को रूस की सेना ने भीषण बमबारी की है। इस दौरान शहर में रह-रहकर धमाके होते रहे और लोग दहल उठे।
इसी मध्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज पोलैंड के दौरे पर हैं जहां वे यूक्रेन की सीमा के नजदीक होंगे। बाइडेन ने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) जवाब देगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!