परमाणु समझौता बहुत निकट हैः जोसेफ़ बोरेल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110870-परमाणु_समझौता_बहुत_निकट_हैः_जोसेफ़_बोरेल
यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त ने आज कतर की राजधानी दोहा में कहा कि ईरान और विश्व की बड़ी शक्तियों के मध्य समझौता बहुत निकट है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar २६, २०२२ १५:४५ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौता बहुत निकट हैः जोसेफ़ बोरेल

यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त ने आज कतर की राजधानी दोहा में कहा कि ईरान और विश्व की बड़ी शक्तियों के मध्य समझौता बहुत निकट है।

समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार जोसेफ़ बोरेल ने यह बात आज, कल तक दोहा में चलने वाली कांफ्रेन्स में कही। जोसेफ़ बोरेल ने ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान के साथ हालिया टेलिफोनी वार्ता में कहा था कि यूरोपीय संघ ईरान की उस मांग का समर्थन करता है जिसमें तेहरान इस बात की गैरेन्टी चाहता है कि अमेरिका दोबारा परमाणु समझौते से नहीं निकलेगा।

उन्होंने कहा कि वियना वार्ता संवेदनशील बिन्दु पर पहुंच गयी है और अब ईरान और अमेरिका को अधिक लचक दिखानी चाहिये। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि ईरान के लिए आर्थिक गैरेन्टी का विषय महत्वपूर्ण है और हम इसके व्यवहारिक होने का समर्थन करते हैं और परमाणु समझौते तक पहुंचने के लिए हम अपना प्रयास जारी रखेंगे क्योंकि हमने लंबा रास्ता तय कर लिया है।

ज्ञात रहे कि अमेरिका ने न केवल परमाणु समझौते में अपने वचनों पर अमल नहीं किया बल्कि वह आठ मई वर्ष 2018 को एक पक्षीय रूप से परमाणु समझौते से निकल गया और ईरान के खिलाफ उसने अधिकतम दबाव की नीति अपनाई पर अब स्वंय अमेरिकी अधिकारी भी इस नीति की नाकामी को स्वीकार कर रहे हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए