यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, कई युद्धक विमान तबाह
रूस ने पिछले दिन के दौरान यूक्रेन के 5 युद्धक विमानों को मार गिराने की ख़बर दी है।
रूस के रक्षामंत्रालय ने एलान किया है कि देश की सैन्य टुकड़ियों ने पिछले दिन के दौरान यूक्रेन के 19 ड्रोन विमानों और 5 युद्धक विमानों को मार गिराया है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार रूस के रक्षामंत्रालय ने सोमवार को एलान किया किया कि पिछले दिनों के दौरान उसके सैनिकों ने यूक्रेन की सेना के 36 ठिकानों को निशाना बनाया जबकि 19 ड्रोन विमानों को मार गिराया है।
रूस के रक्षामंत्रालय के बयान में आया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान यूक्रेन के 5 युद्धक विमानों को तबाह कर दिया गया जिनमें चार जेट सुख़ोई सू-24 और एक सुख़ोई सू-27 शामिल है।
रूसी समाचार एजेन्सी स्पूतनिक के अनुसार रूस के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता एगोर कोनाश्नकोफ़ का कहना है कि रूस के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने पिछले 24 घंटे के दौरान चरनीगोफ़ क्षेत्र की वायु सीमा में यूक्रेन के चार युद्धक विमानों को मार गिराया जबकि एक युद्धक विमान को दोनेस्क क्षेत्र के निकट मार गिराया गया है।
उनका कहना था कि रूस की सेना ने ख़रसन क्षेत्र से फ़ायर होने वाले 5 राकटों को तबाह कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यूक्रेन के विरुद्ध सेना के आप्रेशन के शुरु होने से लेकर अब तक रूसी सेना ने यूक्रेन के 303 ड्रोन विमानों, 1713 टैंकों, 170 मीज़ाइल लांचर्ज़ और 1557 बक्तरबंद गाड़ियों को तबाह कर दिया है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए