चीन हमारा सबसे भरोसेमंद दोस्त था, है और रहेगा, पाकिस्तान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i111042-चीन_हमारा_सबसे_भरोसेमंद_दोस्त_था_है_और_रहेगा_पाकिस्तान
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी के साथ बैठक की।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ३०, २०२२ १८:०८ Asia/Kolkata
  • चीन हमारा सबसे भरोसेमंद दोस्त था, है और रहेगा, पाकिस्तान

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी के साथ बैठक की।

वांग यी के साथ बैठक के बाद कुरैशी ने कहा कि चीन पाकिस्तान का करीबी सहयोगी था और रहेगा। अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों की तीसरे दौर की बातचीत में शामिल होने के लिए कुरैशी मंगलवार को चीन पहुंचे।

द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार अपने चीनी समकक्ष के साथ बैठक के बाद एक वीडियो संदेश में कुरैशी ने कहा है कि चीन ने पाकिस्तान के क्षेत्रीय और रणनीतिक महत्व को मजबूत करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि चीनी वित्त मंत्री ने कॉमर्शियल लोन के रोलओवर को मंजूरी दे दी है। चीन पाकिस्तान को 4.2 अरब डॉलर का और कर्ज दे रहा है। कर्ज को जल्दी ही जारी कर दिया जाएगा।

कर्ज को लेकर कुरैशी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों की ओर से सारी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जैसे ही वह पूरी होंगी एक घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि चीन ने डीजल की अंतरराष्ट्रीय कमी का मुकाबला करने के लिए देश की मदद करने का भी आश्वाशन दिया है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा है कि कुरैशी ने वन चाइना पॉलिसी और कोर चीनी हितों के लिए पाकिस्तान के समर्थन का आश्वासन दिया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए