इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हो गए प्लेन के दो टुकड़े
Apr ०८, २०२२ १२:१२ Asia/Kolkata
मध्य अमेरिका में मौजूद कोस्टा रिका देश में गुरुवार को आपातकालीन लैंडिंग के दौरान एक कार्गो हवाई विमान के टुकड़े हो गए। यह दुर्घटना जुआन संतामारिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की है।
चालक दल ने स्पष्ट रूप से स्थानीय अधिकारियों को हाइड्रोलिक समस्या के प्रति सचेत किया था।
इस हादसे के बाद हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और ये सुबह 6 बजे तक बंद रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विमान में कोई भी यात्री सवार नहीं था।
कार्गो प्लेन में सिर्फ दो क्रू मेंबर मौजूद थे जिनको किसी भी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है और उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। कोस्टा रिका के अग्निशामकों के प्रमुख हेक्टर चाव्स ने ये जानकारी दी। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
टैग्स