रूस को हटा पाना कठिनः व्हाइट हाउस
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से रूस के निलंबन के एक दिन बाद व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि उसे रूस को सुरक्षा परिषद से हटाए जाने की उम्मीद नहीं है जहां वह वीटो अधिकार प्राप्त स्थायी सदस्य है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुझे पता है कि इस बारे में ऐसा सवाल पूछा गया है कि क्या रूस को सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता से बाहर कर दिया जाना चाहिए। हमें ऐसा होने की उम्मीद नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि लेकिन जाहिर है कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से रूस को निलंबित करने के लिए जो कदम उठाया गया वह वैश्विक प्रतिक्रिया और यूक्रेन की धरती पर होने वाले अत्याचारों पर दहशत का संकेत है परंतु इससे आगे सुधारों को लेकर मैं और कुछ नहीं कह सकती हूं। साकी ने कहा कि हम जानते हैं कि कुछ सदस्य अनुपस्थित रहे और उत्तर कोरिया सहित केवल 24 देशों ने रूस के पक्ष में मतदान किया।
उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि हमारी इच्छा के अनुसार रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से निलंबित कर दिया गया। साकी ने कहा कि यह सबसे गंभीर कार्रवाई है। इतिहास में इसे पहले केवल एक बार लागू किया गया है।
जेन साकी ने कहा कि इतिहास में यह केवल दूसरी बार है जब किसी देश को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले लीबिया को यूएनएचआरसी से निलंबित किया गया था। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!