रूस की रोकी गयी सम्मत्ति से यूक्रेन का पुनर्निर्माण करेंगेः कीव
यूक्रेन की मूलभूत संरचना के मंत्री ने दावा किया है कि रूसी हमले में यूक्रेन की लगभग 30 प्रतिशत मूलभूत सुविधायें व संरचनायें तबाह हो चुकी हैं और दूसरे देशों में जो रूसी सम्पत्ति फ्रीज कर ली गयी है उसी से यूक्रेन का पुनर्निर्माण करेंगे।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेनी मंत्री ने कहा है कि रूसी हमले में 20 से 30 प्रतिशत यूक्रेन की मूलभूत संरचनायें तबाह या क्षतिग्रत हो चुकी हैं और इससे लगभग 100 अरब डालर का नुकसान हो चुका है।
यूक्रेन की मूलभूत संचरना के मंत्री एलेक्ज़न्डर कुबारकोफ ने समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ से वार्ता में कहा कि रूस की रोकी गयी सम्पत्ति से अगले दो वर्षों में यूक्रेन की मूलभूत संरचना का पुनर्निर्माण किया जायेगा।
यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूसी हमले से अब तक 500 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है।
ज्ञात रहे कि रूस ने 24 फरवरी से यूक्रेन के खिलाफ विशेष सैन्य ऑप्रेशन व हमला आरंभ कर रखा है जिसमें अब तक दोनों पक्षों को सैकड़ों अरब डालर की क्षति हो चुकी है और पश्चिमी व यूरोपीय देश युद्धविराम कराने के प्रयास करने के बजाये यूक्रेन के लिए हथियार भेज रहे हैं और रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगा रहे हैं।
इसी प्रकार कुछ पश्चिमी देशों ने अपने अपने देशों में रूस की सम्पत्ति हड़प व ज़ब्त कर लेने की घोषणा की है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!