पाकिस्तान के हवाई हमलों में 20 अफग़ान बच्चे हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i111916-पाकिस्तान_के_हवाई_हमलों_में_20_अफग़ान_बच्चे_हताहत
राष्ट्रसंघ की बालकोष संस्था यूनिसेफ़ ने बताया है कि अफगानिस्तान के पूर्व में पाकिस्तान के हवाई हमलों में 20 अफगान बच्चे मारे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २१, २०२२ १२:२० Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान के हवाई हमलों में 20 अफग़ान बच्चे हताहत

राष्ट्रसंघ की बालकोष संस्था यूनिसेफ़ ने बताया है कि अफगानिस्तान के पूर्व में पाकिस्तान के हवाई हमलों में 20 अफगान बच्चे मारे गये हैं।

पिछले शुक्रवार की रात को पाकिस्तान की वायुसेना ने अफगानिस्तान के खोस्त और कुन्नड़ प्रांतों पर बमबारी की थी जिससे लगभग 50 लोग मारे गये थे। इस हमले पर देश के भीतर और बाहर बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया जताई गयी थी और अफगानिस्तान के खोस्त, नंगरहार और कंदहार प्रांतों में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन हुए थे।

काबुल से हमारे संवाददाता ने रिपोर्ट दी है कि अफगानिस्तान में यूनिसेफ के प्रतिनिधि ने बताया है कि अफगानिस्तान के पूर्व में स्थित खोस्त और कुन्नड़ प्रांतों में पाकिस्तान के हालिया हवाई हमलों में 20 अफगान बच्चे मारे गये हैं।

इसी प्रकार अफगानिस्तान में यूनिसेफ के प्रतिनिधि ने कहा कि पाकिस्तान के हवाई हमले के समय अफगान बच्चे सो रहे थे और हमारा मानना है कि अफगान बच्चों के खिलाफ होने वाली व्यापक हिंसा बंद होनी चाहिये।

इस प्रकार उन्होंने समस्त पक्षों का आह्वान किया है कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार वे आम नागरिकों और असैन्य मूलभत सेवाओं को नुकसान पहुंचाने से परहेज़ करें और बच्चों की सुरक्षा के लिए जो कुछ कर सकते हैं उसे अंजाम दें। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए