न्यू नाज़ियों का समर्थन करना बंद करे इस्राईल, रूस की धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i112400-न्यू_नाज़ियों_का_समर्थन_करना_बंद_करे_इस्राईल_रूस_की_धमकी
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ख़ारोवा ने ज़ायोनी शासन पर यूक्रेन में न्यू-नाज़ियों के समर्थन का आरोप लगाया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ०४, २०२२ १२:३४ Asia/Kolkata
  • न्यू नाज़ियों का समर्थन करना बंद करे इस्राईल, रूस की धमकी

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ख़ारोवा ने ज़ायोनी शासन पर यूक्रेन में न्यू-नाज़ियों के समर्थन का आरोप लगाया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के संबंध में इस्राईली विदेश मंत्री यायिर लैपिड की टिप्पणी की आलोचना करते हुए ज़ख़ारोवा ने कहाः इतिहास विरोधी उनके दावों पर मॉस्को का ध्यान है। ज़ायोनी विदेश मंत्री के इन दावों से स्पष्ट है कि तेल-अवीव शासन कीएव में न्यू-नाज़ियों का समर्थन कर रही है।

उन्होंने आगे कहाः पश्चिमी मीडिया और कुछ रूसी उदारवादी यूक्रेन में न्यू-नाज़ियों को लेकर बहस में उलझे हुए हैं, जबकि सुबूत के तौर पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की मिसाल पेश की जा सकती है।

ज़ख़ारोवा का कहना था कि ज़ेलेंस्की का यहूदी होना इस बात का सुबूत नहीं है कि वह न्यू-नाज़ियों के समर्थन नहीं है, क्योंकि इतिहास में हमारे सामने ऐसी कई मिसालें मौजूद हैं कि जब यहूदियों ने नाज़ियों से सहयोग किया है।

उन्होंने कहा कि पोलैंड में जैकब लीकन नाम का यहूदी, देश के यहूदियों पर नज़र रखे हुए था और हिटलर शासन को उनके बारे में हर ख़बर पहुंचाता था और अपने ही देश वासियों को दर्दनाक मौत तक पहुंचाता था।

इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि नाज़ियों के नेता हिटलर की रगों में यहूदियों का ख़ून बहता था। इस्राईल ने रूसी विदेश मंत्री के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

सर्गेई लावरोव ने रविवार को इतालवी टेलीविज़न चैनल को दिए एक इंटरव्यू में यह टिप्पणी की थी।

मार्च के आख़िर में यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेस्की ने इस्राईली संसद को संबोधित करते हुए तेल-अवीव से रूस के हमले के ख़िलाफ़ यूक्रेन का साथ देने की अपील की थी।

इस्राईल ने यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़ी निंदा करते हुए यूक्रेन की सेना को हेलमेट और बुलेट प्रूफ़ जैकेट उपलब्ध कराने की बात कही थी, जबकि मॉस्को का आरोप है कि इस्राईल, अमरीका और यूरोपीय देशों की तरह यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए