यूक्रेन युद्ध से दुनिया में बढ़ेगी भुखमरीः राष्ट्रसंघ
संयुक्त राष्ट्रसंघ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन युद्ध, विश्व में बढ़ती भुखमरी में वृद्धि का कारण बन सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया में भुखमरी और अकाल बढ़ रहा है।
डब्लू एचओ की रिपोर्ट के अनुसार इस समय दुनिया में भुखमरी के शिकार लोगों की संख्या 193 मिलयन अर्थात 19 करोड़ से भी अधिक हो चुकी है। इस रिपोर्ट के अनुसार लगभग 4 करोड़ अन्य लोग भी भुखमरी की ज़द में आने वाले हैं।
राष्ट्र संघ की रिपोर्ट में बताया गया है कि जलवायु परिवर्तन, विश्व में होने वाली झड़पें और अर्थव्यवस्था को लगने वाली झटके इस भुखमरी का मुख्य कारण हैं। इस समय संसार के 53 देशों के लोग भुखमरी से जूझ रहे हैं। विश्व के जो 53 देश वर्तमान समय में भुखमरी का सामना कर रहे हैं उनमें कांगो, इथोपिया, यमन और अफ़ग़ानिस्तान शामिल हैं।
इसी बीच विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन युद्ध अगर इसी तरह से जारी रहता है तो इससे भूखमरी का शिकार लोगों की संख्या में वृद्धि होगी।
डब्लू एचओ की रिपोर्ट में बताया गया है कि अफ़्रीकी देशों में बढ़ते सूखे के कारण सन 2022 में भुखमरी का शिकार 14 मिलयन लोगों की संख्या बढ़कर 20 मिलयन हो गई है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सत्रह लाख से अधिक बच्चे कुपोषण का शिकार है जिनको तत्काल खाद्य पदार्थों की ज़रूरत है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए