भारत और पाकिस्तान में पड़ेगी भीषण गर्मी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i112506-भारत_और_पाकिस्तान_में_पड़ेगी_भीषण_गर्मी
भारत और पाकिस्तान में जिस तरह से गर्मी पड़ रही है उसको देखते हुए बहुत से लोगों की जान जाने की संभावना बढ़ती जा रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०७, २०२२ १६:०४ Asia/Kolkata
  • भारत और पाकिस्तान में पड़ेगी भीषण गर्मी

भारत और पाकिस्तान में जिस तरह से गर्मी पड़ रही है उसको देखते हुए बहुत से लोगों की जान जाने की संभावना बढ़ती जा रही है।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिणी एशिया विशेषकर भारत और पाकिस्तान को इस बार अभूतपूर्व गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

भारत और पाकिस्तान दोनो ही देशों में अप्रैल से गर्मी का प्रकोप जारी है जो कई स्थानों पर 40 डिग्री सेंटीग्रेट से भी अधिक रहा।  यह एसी हालत में है कि इन देशों में गर्मी का अस्ल मौसम तो अब शुरू हो रहा है जबकि इससे पहले ही वहां के लोग भीषण गर्मी को सहन कर रहे हैं।

एक प्रमुख पर्यावरणविद रावर्ट रूड का कहना है कि जिस प्रकार की गर्मी इस समय भारत और पाकिस्तान में पड़ रही है उसको देखते हुए इस मौसम में हज़ारों लोगों की जानें जा सकती हैं।

इसी के साथ विशेष बात यह भी है कि जिन क्षेत्रों में अधिक गर्मी पड़ रही है वहां पर पानी की कमी के साथ ही बिजली संकट भी पाया जाता है।  भारत के मौसम विभाग के अनुसार 7 मई से गर्मी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने जा रहा है।  भारत के कई राज्यों में गर्मी के दौरान तापमान के 40 से ऊपर रहने की संभावना है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजि