तकफीरी आतंकियो के हमले मेंं 11 मिस्री सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i112512-तकफीरी_आतंकियो_के_हमले_मेंं_11_मिस्री_सैनिक_हताहत
स्वेज नहर के पूर्व मेंं तकफ़ीरी आतंकवादियों के साथ झड़प में मिस्र के 11 सैनिक मारे गए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ०८, २०२२ १०:४५ Asia/Kolkata
  • तकफीरी आतंकियो के हमले मेंं 11 मिस्री सैनिक हताहत

स्वेज नहर के पूर्व मेंं तकफ़ीरी आतंकवादियों के साथ झड़प में मिस्र के 11 सैनिक मारे गए।

मिस्र की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने बताया है कि आतंकवादियों के एक गुट ने स्वेज नहर के पूर्व में एक वाटर पंपिंग स्टेशन पर हमला करके मिस्र के 11 सैनिकों की हत्या कर दी।

प्रवक्ता के अनुसार आतंकवादियों के हमले के बाद मिस्र के सैनिकों से उनकी झड़प हो गई।  इस झड़प में 10 मिस्री सैनिक और एक सैन्य अधिकारी मारे गए जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए।  यह घटना शनिवार की है।  उन्होंने कहा कि मिस्र में आतंकवाद को जड़े से मिटाने के प्रयास जारी रहेंगे।

इसी बीच स्वेज नहर के पूर्व में होने वाली इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फत्ताह अस्सीसी ने कहा कि इस आतंकी हमले के बाद इन विश्वासघाती आतंकवादियों के समूल विनाश की कार्यवाही का संकल्प और मज़बूत होगा।  उन्होंने मिस्री सैनिकों के साहस और उनके बलिदान की सराहना की।  मिस्र के कई सांसदों ने भी इस आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए