बाइडन ने अपनी ही डिप्टी को अमरीका का राष्ट्रपति बता दिया...वीडियो
अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आसियान देशों के नेताओं को संबोधित करते हुए अपनी डिप्टी कमला हैरिस को राष्ट्रपति बता दिया।
रॉयटर्ज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, आसियान देशों के नेताओं के सम्मेलन में अपने भाषण के दौरान, अपनी ही डिप्टी को राष्ट्रपति कहकर संबोधित किया और कहाः मैंने राष्ट्रपति हैरिस से कहा था कि वे अगस्त में इस इलाक़े का दौरा करें।
हालिया महीनें में बाइडन ने बातचीत के दौरान कई ग़लतियां की हैं, जिसे लेकर अमरीकी मीडिया और सोशल मीडिया पर ख़ूब चर्चा हुई है।
बाइडन के व्हाइट में प्रवेश से पहले ही उनके बारे में भूलने की बीमारी की अटकलें तेज़ हो गई थीं। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद उनकी यह ग़लतियां अमरीकी अधिकारियों के लिए सिर दर्द बन गई हैं।
इससे पहले बाइडन ने अमरीकी कांग्रेस में अपने वार्षिक संबोधन में यूक्रेन के लोगों को ईरान के लोग कह दिया था।
अमरीकी राष्ट्रपति ने ग़लती से यूक्रेनी के बजाय ईरानी शब्द का प्रयोग करते हुए कहा था कि पुतिन अपने टैंकों के बल पर कीएव को घेरने में सक्षम हो सकते हैं, लेकिन वह कभी भी ईरानियों की आत्माओं और उनके दिलों पर क़ब्ज़ा नहीं कर सकते। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए