आंतरिक आतंकवाद से निबटने का वाइट हाउस ने किया दावा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i112806-आंतरिक_आतंकवाद_से_निबटने_का_वाइट_हाउस_ने_किया_दावा
वाइट हाउस का दावा है कि आंतरिक आतंकवाद का डटकर मुक़ाबला किया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १७, २०२२ ०७:५१ Asia/Kolkata
  • आंतरिक आतंकवाद से निबटने का वाइट हाउस ने किया दावा

वाइट हाउस का दावा है कि आंतरिक आतंकवाद का डटकर मुक़ाबला किया जाएगा।

अमरीकी राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने दावा किया है कि संयुक्त राज्य अमरीका में आतंकवाद का मुक़ाबला करके जातिवादी हिंसा को रोका जाएगा।

अमरीका में हालिया दिनों के दौरान अफ्रीकी मूल के लोगों के विरुद्ध की जाने वाली हिंसक कार्यवाही पर आम जनमत के विचारों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस हमले पर राष्ट्रपति बाइडेन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

बाइडेन ने अपनी ज़िम्मेदारी को स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षाबलों को आंतरिक आतंकवाद से मुक़ाबला करने का आदेश जारी किया है।  अमरीकी की वर्तमान स्थति के बारे में वहां के अधिकारी जो कुछ भी कहें किंतु यह वास्तविकता है कि इस देश में हथियारों पर पाबंदी न होने के कारण ही वहां पर आए दिन हिंसक कार्यवाहियां होती रहती हैं।

हथियारों का समर्थन करने वाली लाॅबियां अमरीका में हथियारों के विरुद्ध किसी भी प्रकार के क़ानून को पास नहीं होने देतीं।

उल्लेखनीय है कि अमरीका में हालिया दिनों में बहुत थोड़े अंतराल के साथ 3 हिंसक वारदातें हुईं। पहली वारदात पिछले शनिवार को न्यूयार्क के बफ़ेलो शहर के एक सुपरमार्केट में गोलीबारी के रूप में हुई, उसके बाद रविवार दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक चर्च में अधांधुंध फायरिंग की घटना हुई।  उसी दिन ह्यूस्टन के एक व्यस्त बाज़ार में भी गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

इन सभी वारदातों को नस्ली हिंसा के रूप में देखा जा रहा है।  इन घटनाओं को देखते हुए लगता है कि नस्ली हिंसा ने अमरीका को बुरी तरह से अपने पंजे में जकड़ लिया है। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए