अमरीका से हमारी कोई दुश्मनी नहींः तालेबान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i112810-अमरीका_से_हमारी_कोई_दुश्मनी_नहींः_तालेबान
तालेबान ने अब यह स्पष्ट कर दिया है कि अमरीका से उनकी कोई शत्रुता नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १७, २०२२ ०९:४३ Asia/Kolkata
  • अमरीका से हमारी कोई दुश्मनी नहींः तालेबान

तालेबान ने अब यह स्पष्ट कर दिया है कि अमरीका से उनकी कोई शत्रुता नहीं है।

तालेबान के गृहमंत्री सेराजुद्दीन हक़्क़ानी ने कहा है कि अमरीका को हम एक शत्रु की दृष्टि से नहीं देखते बल्कि हम वाशिग्टन के साथ मैत्रीपूर्ण संबन्धों के इच्छुक हैं।

हक़्क़ानी ने सीएनएन से बात करते हुए बताया कि दुनिया में प्रचलित नियमों के आधार पर हम अमरीका सहित विश्व समुदाय के साथ मैत्रीपूर्ण संबन्धों के इच्छुक हैं।

तालेबान के गृहमंत्री हक़्क़ानी ने यह बात एसी स्थति में कही है कि जब उनका नाम अमरीका की आतंकवादियों की सूचि में दर्ज है।  एफबीआई ने सेराजुद्दीन हक़्क़ानी की गिरफ़्तारी के लिए 10 मिलयन डाॅलर की राशि निर्धारित कर रखी है।

इसके अतिरिक्त अफ़ग़ानिस्तान के लोग अमरीका को ही अपना सबसे बड़ा दुश्मन समझते हैं।  उनका मानना है कि अफ़ग़ानियों की वर्तमान मुश्किल की मुख्य वजह उनके उस पैसे का भुगतान न होना है जिसको अमरीका ने अपने यहां सीज़ कर रखा है।

उल्लेखनीय है कि अबसे पहले तक सेराजुद्दीन हक़्क़ानी किसी भी प्रकार की बैठक में भाग लेने से बचते रहे हैं।  अगर कभी वे किसी बैठक में भाग भी लेते थे तो अपना चेहरा छिपाए रहते थे और हमेशा उनके पास हथियार रहते थे।  हालांकि उन्होंने अब एसा करना बंद कर दिया है और अमरीका से मित्रता की बातें कर रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए