क़िरक़िज़िस्तान के पर्वत से यूक्रेनी ध्वज उतारा गया
किरकिज़िस्तान के पर्वतारोही फेडरेशन ने एलान किया है कि यूक्रेन के ध्वज को किरकिज़िस्तान के पर्वत की चोटी से उतार लिया गया है। इस ध्वज को यूक्रेनी पर्वतारोहियों ने पुतीन नाम की चोटी पर लहराया था।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेनी ध्वज को कुछ समय पहले इस देश के पर्वतारोहियों ने किरिकिज़िस्तान के पर्वत की व्लादिमीर पुतीन नाम की चोटी पर लहराया था परंतु पूर्व सोवियत संघ के पर्वतारोही फेडरेशन के कुछ सदस्यों ने उसे उतार लिया और उसकी जगह पर किरकिजिस्तान के झंडे को लहरा दिया है।
फेडरेशन के प्रमुख एडवर्ड कूबातोफ़ ने पत्रकारों से साक्षात्कार में कहा कि यूक्रेन के झंडे को उतार लेना राजनीतिक कदम नहीं था और इसका फैसला फेडरेशन की ओर से लिया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि इस विषय का राजनीतिकरण करना मुझे पसंद नहीं है और किरकिजिस्तान के पर्वत पर इस देश का झंडा होना चाहिये। किरिकिज़िस्तान के पर्वतारोही विभाग ने बल देकर कहा है कि यह देश रूस का वफादार और घटक है यद्यपि वह यूक्रेन पर रूसी हमले से अप्रसन्न है।
ज्ञात रहे कि वर्ष 2011 में रूस और किरकिजिस्तान के संबंधों की मजबूती के प्रतीक के रूप में किरकिज़िस्तान के पर्वत की एक चोटी का नाम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन के नाम पर रखा गया है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!