जर्मनी में सऊदी अरब के ख़िलाफ़ प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i11431-जर्मनी_में_सऊदी_अरब_के_ख़िलाफ़_प्रदर्शन
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में सऊदी शासन के दूतावास के सामने जर्मन नागरिकों ने प्रदर्शन किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १५, २०१६ ११:०५ Asia/Kolkata
  •  जर्मनी में सऊदी अरब के ख़िलाफ़ प्रदर्शन

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में सऊदी शासन के दूतावास के सामने जर्मन नागरिकों ने प्रदर्शन किया।

अलआलम के अनुसार, जर्मन नागरिकों ने इराक़, सीरिया और यमन सहित अन्य देशों में आतंकियों को सऊदी अरब की ओर से समर्थन की निंदा में नारे लगाए। इसी प्रकार प्रदर्शन में शामिल जर्मन नागरिकों ने दाइश सहित आतंकवादी गुटों को सऊदी शासन की ओर से मदद के चिन्ह के तौर पर बर्लिन में सऊदी अरब के दूतावास की इमारत पर लेज़र लाइट के ज़रिए दाइश के झंडे की तस्वीर बनायी। इसी प्रकार लेज़र लाइट से दूतावास की इमारत पर ‘दाइश बैंक’ भी लिखा।

जर्मन नागरिकों का यह क़दम दर्शता है कि यूरोपियों का मानना है कि सऊदी शासन आतंकवाद का समर्थन करता है। (MAQ/N)