जापान के नागरिक क्यों हैं परेशान, सारे रिकार्ड टूट गये...
जापान में रिकार्ड भीषण गर्मी पड़ रही है।
1875 में जब से यहां गर्मी का रिकॉर्ड रखना शुरू हुआ तब से अब तक की सबसे ज़्यादा गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती गर्मी की वजह से बिजली कमी की भी आधिकारिक चेतावनी दी गई है और लोगों से जहां तक संभव हो सके बिजली बचाने का की गुजारिश की जा रही है।
सरकार लगातार जनता को हीटस्ट्रोक से बचने के लिए एयर कंडीशन का इस्तेमाल करने की सलाह दे रही है क्योंकि गर्मी के वजह से अस्पतालों में लगातार मामले बढ़ रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में गर्मी का दौर जारी रहने की चेतावनी जारी की है। मानव जनित जलवायु परिवर्तन की वजह से लू का दौर लगातार, अधिक तीव्र और लंबे समय तक रह रहा है।
टोक्यो में लगातार पांचवें दिन 35 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा तापमान दर्ज किया गया। इस बीच राजधानी के उत्तर-पश्चिम के शहर इसेसाकी में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो जापान में जून में रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान था।
आमतौर पर जापान में बारिश का मौसम होता है लेकिन जापान के मौसम विभाग ने टोक्यो और इसके आसपास के इलाकों के लिए मौसम के अंत की घोषणा की। 1951 के बाद पहली बार इस तरह की घोषणा की गई है।
बिजली संकट को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने लोगो से बिजली खपत कम करने का आह्वान किया है। साथ ही देश के बुजुर्गों को हीटस्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए बिजली का इस्तेमाल संयम बरतते हुए करने की सलाह दी है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए