पूर्व जापानी प्रधानमंत्री पर क़ातेलाना हमला...+ फ़ोटोज़ + वीडीयोज़
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में एक भाषण के दौरान गोली मारी गई है, जिसके बाद पूर्व जापानी प्रधानमंत्री घायल होकर जमीन पर गिर गये। चश्मदीदों के मुताबिक, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा. हालांकि, अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है। चश्मदीदों के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा। जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं. शिंजे इसके लिए वहां कैंपेनिंग कर रहे थे।
आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता है। शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, इसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारने के शक में जिस शख्स को पकड़ा गया है। वह जापानी नौसेना में कर चुका है. टेटसुयो यामागामी नामक इस शख्स ने पूर्व पीएम आबे को गोली मारने के लिए एक हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया।
जापानी पुलिस अधिकारियों ने नारा शहर के निवासी टेटसुयो यामागामी की पहचान उस शख्स के रूप में करने का दावा किया है, जिसने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला किया था। यामागामी ने नारा शहर में यामातो-सैदाईजी स्टेशन के पास भाषण देते समय आबे पर एक हैंडमेड गन से हमला किया।
उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारे जाने की घटना से वह व्यथित हैं। उन्होंने आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिजनों और जापान की जनता के साथ है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए