यूरोप में भीषण गर्मी, जंगलों में लगी आग 1000 लोग हताहत
यूरोप के कई देशों में भीषणा गर्मी के कारण जंगलों में आग लग रही है।
यूरोप महाद्वीप का एक बहुत बड़ा भूभाग इस समय गर्मी से झुलस रहा है। वहां पर इस साल अभूतपूर्व गर्मी पड़ रही है। कई देशों में जंगलों में आग लग चुकी है।
फ़्रांस, स्पेन, पुर्तगाल और क्रोएशिया वे देश हैं जहां पर भीषण गर्मी के चलने जंगलों में आग लग गई है। गर्मी के कारण इस आग पर नियंत्रण पाने में समस्याएं आ रही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ देशों में जंगलों में लगने वाली भीषण आग के कारण वहां के तापमान में वृद्धि हुई है। अधिकतर यूरोपीय देश में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। कुछ जानकार इस भीषण गर्मी का कारण जलवायु परिवर्तन को बता रहे हैं।
अलहदस टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार यूरोप में भीषण गर्मी तथा वहां के कई देशों के जंगलों में आग लगने के कारण लगभग एक हज़ार लोग, काल के गाल में समा गए हैं। जंगलों में लगी आग के कारण हज़ारों हेक्टेयर के जंगल जलकर भस्म हो गए। पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले सात दिनों के दौरान भीषण गर्मी के कारण 659 लोगों की मौत हो गई जिनमें से अधिकांश वृद्ध थे। वहां पर इस समय अभूतपूर्व गर्मी पड़ रही है।
इसी बीच स्पेन ने बताया है कि वहां पर जंगलों में लगने वाली आग के कारण अबतक 360 लोग मारे जा चुके हैं। फ़्रांस के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की बढ़ती घटनाओं के कारण देश के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र से लगभग 14 हज़ार लोगों को अन्य क्षेत्रों में ले जाया गया है। ब्रिटेन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो स्वयं में एक रेकार्ड है। ब्रिटेन में गंभीर हालात को देखते हुए लोगों को उनके घरों से निकलने के आदेश दे दिये गए है और इस काम में रेस्क्यू टीमें उनका साथ दे रही हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए