पाकिस्तान में श्रीलंका जैसे हालात की इमरान ख़ान ने दी चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i114964-पाकिस्तान_में_श्रीलंका_जैसे_हालात_की_इमरान_ख़ान_ने_दी_चेतावनी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकारी मशीनरी के ज़रिए जनादेश हड़पने की कोशिश की जाएगी, तो देश में श्रीलंका जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०२२ १२:४९ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में श्रीलंका जैसे हालात की इमरान ख़ान ने दी चेतावनी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकारी मशीनरी के ज़रिए जनादेश हड़पने की कोशिश की जाएगी, तो देश में श्रीलंका जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।

पाकिस्तान के पंजाब सूबे की विधानसभा में शुक्रवार को नए मुख्यमंत्री का चुनाव हो रहा है, जहां हाल ही में हुए उप चुनावों में इमरान ख़ान की पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसान ने भानदार जीत हासिल करके सत्ता में दोबारा वापसी की है।

368 सदस्यों वाली पंजाब विधानसभा में विपक्षी गठबंधन के पास 187 विधायक हैं, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) को अब सिर्फ़ 179 विधायकों का समर्थन हासिल है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के बेटे हमज़ा शहबाज़ सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, जबकि इमरान ख़ान की पार्टी की ओर से चौधरी परवेज़ इलाही मैदान में हैं।

माना जा रहा है कि हमज़ा शरीफ़ बहुमत की दौड़ में पिछड़ सकते हैं, हालांकि कुछ विपक्षी विधायकों के पाला बदलने की सूरत में सियासी समीकरण बदल भी सकते हैं।

पाकिस्तान तहरीके इंसाफ़ के 25 विधायकों ने अप्रैल में विधानसभा में हमज़ा शरीफ़ के पक्ष में वोट दिया था, जिसके बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट गया जिसके बाद अदालत ने बहुमत तय करने के लिए 22 जुलाई को फिर से वोटिंग कराने का फ़ैसला सुनाया था। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें