मंदिरों और गुरूद्वारों की रक्षा हम करेंगेः तालेबान
तालेबान ने घोषणा की है कि वे अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद मंदिरों और गुरुद्वारों की रक्षा करेंगे।
अफ़ग़ानिस्तान की तालेबान सरकार के मंत्रीमण्डल के प्रमुख ने इस देश में मंदिरों और गुरुद्वारों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने का वाद किया है।
अफ़ग़ानिस्तान में रहने वाले सिखों और हिंदुओं के प्रतिनिधियों से सोमवार को काबुल में मुलाक़ात के दौरान मुल्ला अब्दुल वासे ने उनसे कहा कि आप लोग अफ़ग़ानिस्तान में रहिए। उन्होंने कहा कि आपके उपासना स्थलों की सुरक्षा हम करेंगे।
तालेबान नेता अब्दुल वासे ने इस मुलाक़ात में कहा कि अफ़ग़ानिस्तान, सारे ही अफ़ग़ानियों का घर है और यहां के सिख तथा हिंदु, इसी राष्ट्र के सदस्य हैं। उनका कहना था कि हम इन अल्पसंख्यकों के उपासना स्थलों की रक्षा स्वयं करेंगे और संपत्ति संबन्धी उन्हें कोई भी समस्या होगी तो उसका भी समाधान करने में सहायता करेंगे।
सुरक्षा कारणों से अफ़ग़ानिस्तान छोड़कर विदेश चले जाने वाले नागरिकों को संबोधित करते हुए तालेबान नेता ने कहा कि आप लोग स्वदेश वापस आकर यहां पर शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कीजिए।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में दाइश द्वारा गुरुद्वारे पर किये गए हमले में कई लोग मारे गए थे। दाइश के इस हमले में मारे जाने वालों में अफ़ग़ानी सुरक्षा बल का सदस्य भी शामिल था। इस हमले के बाद भारत की सरकार ने अफ़ग़ानिस्तान में रहने वाले हिंदुओं और सिखों के लिए स्पेशल वीज़ा जारी करने की घोषणा की थी।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए