ट्रम्प में हिम्मत नहीं थीः बाइडेन
अमरीकी राष्ट्रपति ने नागरिकों के लिए युद्ध के हथियारों पर प्रतिबंध लगाने वाले क़ानून का विरोध करने वालों की कड़ी आलोचना की है।
जो बाइडेन ने कहा है कि अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति में इतना साहस ही नहीं था कि वे कांग्रेस पर होने वाले हमले को रोक पाते।
6 जनवरी 2021 को ट्रम्प के सैकड़ों समर्थकों ने अमरीकी कांग्रेस की इमारत पर हमला कर दिया था। इस हमले से पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने वाइट हाउस के बाहर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उनसे कहा था कि जब जो बाइडेन की विजय की पुष्टि करने वाली बैठक आयोजित हो उस समय वे लोग अपना विरोध व्यक्त करें। डोनाल्ड ट्रम्प इस बात को बार बार दोहराते रहे हैं कि अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली हुई जिसके कारण उनको सत्ता से बाहर जाना पड़ा।
अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को कहा कि अमरीकी कांग्रेस की इमारत पर हमला करने वालों को रोकने के लिए ट्रम्प के भीतर थोड़ा सा भी साहस नहीं था। उन्होंने कहा कि उस दिन पुलिस ने निर्णायक भूमिका निभाई जबकि ट्रम्प के भीतर घटना को रोकने के लिए आवश्यक शक्ति नहीं थी।
अमरीकी राष्ट्रपति ने नागरिकों के लिए युद्ध के हथियारों पर प्रतिबंध लगाने वाले क़ानून का विरोध करने रिपब्लिकन सदस्यों की आलोचना करते हुए कहा कि आपके विरोध का मतलब मेरे लिए बहुत ही स्पष्ट है। mm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए