एफ़बीआई ने डोनल्ड अरम्प के घर पर मारा छापा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i115510-एफ़बीआई_ने_डोनल्ड_अरम्प_के_घर_पर_मारा_छापा
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प का कहना है कि उनके फ़्लोरीडा वाले घर में अमरीकी एजेंसी एफ़बीआई ने छापा मारा और उसके अधिकारियों ने तलाशी के दौरान घर में मौजूद एक सेफ़ को भी तोड़ दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०९, २०२२ ०४:३६ Asia/Kolkata
  • एफ़बीआई ने डोनल्ड अरम्प के घर पर मारा छापा

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प का कहना है कि उनके फ़्लोरीडा वाले घर में अमरीकी एजेंसी एफ़बीआई ने छापा मारा और उसके अधिकारियों ने तलाशी के दौरान घर में मौजूद एक सेफ़ को भी तोड़ दिया।

पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एक बयान में कहा कि पाम बीच में स्थित उनके आवास मार ए लागो को बड़ी संख्या में एफ़बीआई कर्मचारियों ने घेर लिया। बताया जाता है कि यह तलाशी डोनल्ड ट्रम्प द्वारा कथित रूप से सरकारी काग़ज़ात के इस्तेमाल की जांच से जुड़ी हुई है।

डोनल्ड ट्रम्प के ख़िलाफ़ जांच एजेंसियों की सक्रियता तब बढ़ गई है जब वह 2024 में संभावित रूप से चुनाव में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।

अमरीकी टीवी चैनल सीएनएन के अनुसार सोमवावर को मारे गए छापे के समय डोनल्ड ट्रम्प न्यूयार्क में मौजूद ट्रम्प टावर में थे।

पूर्व राष्ट्रपति ने अपने बयान में एफ़बीआई के छापे की निंदा करते हुए कहा कि यह हमारे राष्ट्र के लिए काला दिवस है। उनका कहना है कि उन्होंने सभी सरकारी एजेंसियों से पूरा सहयोग किया इसलिए उनके आवास पर छापा मारना ग़ैर क़ानूनी है।

ट्रम्प ने कहा कि यह अभियोजन पक्ष की बद इंतेज़ामी और इंसाफ़ के सिस्टम को हथियार बनाने के समान है ताकि उन्हें दोबारा वाइट हाउस के लिए चुनाव लड़ने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह का हमला केवल टूटे हुए तीसरी दुनिया के देशों में हो सकता है, अफ़सोस की बात है कि अब अमरीका भी इन्हीं में से एक हो गया है।

गत फ़रवरी में नेशनल आर्काइव ने जस्टिस डिपार्टमेंट से कहा था कि वह ट्रम्प के सरकारी काग़ज़ात को हैंडल करने की जांच करे। अमरीका के नेशनल आर्काइव का कहना है कि उसने ट्रम्प के आवास मार ए लागू से 15 संदूक़ ज़ब्त किए हैं जिनमें कुछ ख़ुफ़िया रिकार्ड हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें