दो विमान हवा में टकराये, शायद ही कोई ज़िंदा बचा हो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i115804-दो_विमान_हवा_में_टकराये_शायद_ही_कोई_ज़िंदा_बचा_हो
अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया इलाके में एक स्थानीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान 2 प्लेन आपस में टकरा गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १९, २०२२ ०६:२१ Asia/Kolkata
  • दो विमान हवा में टकराये, शायद ही कोई ज़िंदा बचा हो

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया इलाके में एक स्थानीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान 2 प्लेन आपस में टकरा गए।

प्लेन के टकराने से उसमें सवार कई लोगों के मारे जाने की खबर है। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। टक्कर उस समय हुई जब दोनों प्लेन एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहे थे।

यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार दो प्लेनों के बीच यह टक्कर स्थानीय समयानुसार करीब दोपहर 3 बजे व्हॉटसएनविल म्यूनिसिपल एयरपोर्ट पर हुई है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन(FAA) के मुताबिक, हादसे के दौरान डबल इंजन वाले सेसना 340 प्लेन में 2 लोग सवार थे। वहीं एक इंजन वाले सेसना 152 में केवल पायलट था।

इनमें से किसी के बचने की उम्मीद बेहद कम है। FAA ने एक बयान में बताया कि वे एयरपोर्ट पर लैंड करने ही वाले थे कि तभी दोनों प्लेन आपस में टकरा गए। FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी बोर्ड मामले की जांच में जुट गए हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार जब प्लेन आपस में टकराए तब तकरीबन वह 200 फीट की ऊंचाई पर हवा में थे। हवा में टक्कर के बाद एक प्लेन एयरोपोर्ट की हैंगर बिल्डिंग में से एक से टकरा गया। दोनों रनवे पर उतरने की कोशिश के दौरान आपस में टकरा गए।

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में एयरपोर्ट के पास घास के मैदान में विमानों के मलबे बिखरे पड़े दिख रहे हैं। इस दुर्घटना में ग्राउंड पर दो लोगों के मारे जाने की खबर है इस प्लेन क्रैश में व्हॉटसएनविल एयरपोर्ट पर एक छोटी इमारत को नुकसान पहुंचा, लेकिन फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर मौजूद थे, जिससे हालात पर तुरंत काबू पा लिया गया।

उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले भी दक्षिण कोरियाई वायु सेना के दो प्लेन प्रशिक्षण के दौरान हवा में आपस में टकरा गए थे। ये प्लेन दक्षिणपूर्व सचियोल शहर के पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया था। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें