चले गए अमरीका के अच्छे दिनः सर्वेक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i115922-चले_गए_अमरीका_के_अच्छे_दिनः_सर्वेक्षण
ताज़ा सर्वेक्षण बताते हैं कि अधिकांश अमरीकी अपने देश की वर्तमान स्थिति से खुश नहीं हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २२, २०२२ १२:२६ Asia/Kolkata
  • चले गए अमरीका के अच्छे दिनः सर्वेक्षण

ताज़ा सर्वेक्षण बताते हैं कि अधिकांश अमरीकी अपने देश की वर्तमान स्थिति से खुश नहीं हैं।

सर्वेक्षण से पता चलता है कि आधे से अधिक अमरीकी यह मानते हैं कि अमरीका से अच्छे दिन अब चले गए।

फाक्स न्यूज़ द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के परिणाम बताते हैं कि अमरीका के 70 प्रतिशत से अधिक लोग यह मानने लगे हैं कि देश में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं, देश की विदेश नीति, तेज़ी से बढ़ती मंहगाई और कोरोना जैसी महामारी के कारण अमरीका की आगामी पीढ़ियों के लिए जीवन बहुत कठिन हो जाएगा।

एनबीसी द्वारा कराया गया एक अन्य सर्वेक्षण बताता है कि 74 प्रतिशत अमरीकियों का यह मानना है कि उनका देश ग़लत रास्ते पर जा रहा है।इन लोगों का कहना है कि अमरीका में अच्छे दिन गुज़र चुके हैं जो शायद अब नहीं आने वाले।

कहा जा रहा है कि सन 1990 के बाद यह पहली बार है कि जब इतनी बड़ी संख्या में अमरीकियों ने अपने देश की स्थति के बारे में नकारात्मक सोच दर्शाई है।  68 प्रतिशत अमरीकी नागरिक मानते हैं उनका देश इस समय आर्थक मंदी का शिकार हो चुका है।

एनबीसी द्वारा कराए गए सर्वेक्षणों में यह भी  पता चला है कि अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की लोकप्रियता बहुत तेज़ी से घटकर 40 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें