रूसी सीमा पर जारी हैं अमरीका की टोही उड़ानें
https://parstoday.ir/hi/news/world-i11605-रूसी_सीमा_पर_जारी_हैं_अमरीका_की_टोही_उड़ानें
रूस ने एक सप्ताह में पांचवीं बार बाल्टीक सागर के दक्षिण में अमरीका के टोही विमान "RC-135W" की उड़ान का पता लगाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १६, २०१६ १२:३३ Asia/Kolkata
  • रूसी सीमा पर जारी हैं अमरीका की टोही उड़ानें

रूस ने एक सप्ताह में पांचवीं बार बाल्टीक सागर के दक्षिण में अमरीका के टोही विमान "RC-135W" की उड़ान का पता लगाया है।

इंटरफ़ैक्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार रूस के सूख़ो-27 युद्धक विमान ने उड़ान भरकर अमरीका के टोही विमान को चेतावनी दी और उसे वापस लौटने पर विवश कर दिया। अमरीका के टोही विमान ने ब्रिटेन की एक सैन्य छावनी से उड़ान भरी थी और अंतर्राष्ट्रीय जलसीमा में रूस ने उसका पता लगाया और फिर उसके विरुद्ध कार्यवाही का आदेश जारी किया गया।

इंटरफ़ैक्स के अनुसार अमरीकी विमान ने यह टोही उड़ान रविवार की शाम को भरी थी। पिछले पांच सप्ताहों में अमरीका की ओर से रूस के सीमावर्ती क्षेत्रों में इस प्रकार की 9 उड़ानें भरी जा चुकी हैं। जाॅर्जिया और मोलदाविया जैसे देशों में नैटो और अमरीका के प्रभाव जमाने की कोशिशों पर रूस ने निरंतर आपत्ति जताई है लेकिन ये कोशिशें अब भी जारी हैं। (HN)