अमरीका में फिर हिंसा का बाज़ार गर्म, बाइडन ने की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i116238-अमरीका_में_फिर_हिंसा_का_बाज़ार_गर्म_बाइडन_ने_की_निंदा
अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को देश में राजनीतिक हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि देश में इसके लिए कोई जगह नहीं है। बाइडेन ने राष्ट्र के नाम एक संबोधन में यह बात कही।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०२, २०२२ ०५:४० Asia/Kolkata
  • अमरीका में फिर हिंसा का बाज़ार गर्म, बाइडन ने की निंदा

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को देश में राजनीतिक हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि देश में इसके लिए कोई जगह नहीं है। बाइडेन ने राष्ट्र के नाम एक संबोधन में यह बात कही।

अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और उनके चरमपंथी समर्थकों को निशाने पर लिया। उन्हें प्रमुख मध्यावधि चुनावों से पहले मतदाताओं के बीच अराजकता फैलाने के लिए अमेरिकी लोकतंत्र का दुश्मन क़रार दिया।

राष्ट्रपति बाइडेन ने अमेरिका में ‘समानता और लोकतंत्र पर हमले’ की चेतावनी दी। ज्ञात रहे कि अमरीका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के समर्थकों ने भारी उत्पात मचाया था, इन लोगों ने अमरीकी राजधानी वाशिंगटन के कैपिटल हिल पहुंचकर हिंसा की थी।

दूसरी ओर अमरीकी स्कूलों से लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं। गुरुवार को नॉर्थ कैरोलाइना हाईस्कूल में चाकू से हमले की घटना सामने आई है। हमले में 1 छात्र की मौत हो गई है। वहीं 2 छात्र घायल हो गए हैं। हमले का आरोप 3 छात्रों पर लगा है, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

जैक्सनविल के पुलिस प्रमुख माइक यानिरो ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घायल हुए दो नाबालिगों को नेवल मेडिकल सेंटर कैंप लेज्यून ले जाया गया और बाद में एक की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि हाई स्कूल में हमला चाकू घोंपने जैसा लगता है, लेकिन जांच जारी है. उन्होंने आगे बताया कि एक शिक्षक भी घायल हैं, लेकिन उनपर चाकू से हमला नहीं हुआ है, उन्हें मौके पर ही मेडिकल ट्रीटमेंट दी गई।

पुलिस ने गुरुवार देर रात कहा कि एक 16 वर्षीय लड़के पर हत्या, स्कूल में हथियार रखने, घातक हथियार से हमला करने और स्कूल के एक शिक्षक पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। 15 और 16 साल के दो अन्य लड़कों पर स्कूल की संपत्ति पर हमला करने और उपद्रवी व्यवहार करने का आरोप लगा है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें