अमरीका का अंतरिक्ष मिशन फिर हुआ फ़ेल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i116324-अमरीका_का_अंतरिक्ष_मिशन_फिर_हुआ_फ़ेल
अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा का चांद पर रॉकेट भेजने का आर्टेमिस-1 अभियान दोबारा स्थगित हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०४, २०२२ १३:४५ Asia/Kolkata
  • अमरीका का अंतरिक्ष मिशन फिर हुआ फ़ेल

अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा का चांद पर रॉकेट भेजने का आर्टेमिस-1 अभियान दोबारा स्थगित हो गया है।

इस कारण नासा के चांद पर रॉकेट भेजने की महत्वाकांक्षी परियोजना में और समय लग सकता है।

शनिवार को आर्टेमिस रॉकेट लॉन्च करने की कोशिश की गई लेकिन हाइड्रोजन ईंधन रिसाव के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। नासा ने ट्वीट कर बताया कि चांद पर भेजे जाने वाले आर्टेमिस-1 अभियान को स्थगित कर दिया गया है। आर्टेमिस-1 अभियान से जुड़ी टीमों ने रॉकेट में ईंधन स्थानांतरित करने वाले हार्डवेयर में रिसाव से संबंधित समस्या को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे, इस कारण अभियान को फिलहाल स्थगित किया जा रहा है।

इंजीनियर्स अब रॉकेट की जांच करना चाहते हैं और इसमें होने वाली मरम्मत अब लॉन्च पैड के बजाए वर्कशॉप में की जा सकती है। इस पूरी प्रक्रिया में कई हफ़्तों का समय लग सकता है। ऐसे में अक्तूबर मध्य तक ही तीसरी बार लॉन्च की कोशिश करना संभव हो सकता है।

स्पेस लॉन्च सिस्टम नासा का अब तक विकसित किया गया सबसे ताकतवर रॉकेट है। इसे 50 सालों बाद चांद पर अंतरिक्ष यात्री और उपकरण भेजने के लिए बनाया गया है। इस रॉकेट को लॉन्च करने के लिए लॉन्च व्हीकल के चार बड़े इंजनों में 30 लाख लीटर अत्यधिक ठंडा तरल हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से पैदा होने वाली ऊर्जा की ज़रूरत होती है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें