नाइजीरिया, दाइश के 100 आतंकी डूब गये
नाइजीरिया में आतंकवादी गुट दाइश के 100 आतंकी एक नदी में डूब गये।
नाइजीरिया की सेना से बचने के प्रयास में 100 से अधिक दाइश के आतंकी जो पहले बोको हराम के सदस्य थे, एक नदी में डूब गए।
फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, नाइजीरियाई सेना और स्थानीय सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पिछले गुरुवार और शुक्रवार की रात, देश के पूर्वोत्तरी क्षेत्र में सेना के कब्ज़े से 100 से अधिक दाइश से आतंकी भागने की कोशिश कर रहे थे जिनमें से 100 नदी में डूब कर मर गये।
रशा टुडे के मुताबिक, नाइजीरियाई सेना ने पिछले हफ्ते से ही आतंकियों के गढ़ यजारम नदी के आसपास के इलाकों और गांवों को खाली कराने का अभियान शुरू किया था। पिछले गुरुवार को आतंकवादियों के मुख्यालय पर सैन्य हमले के दौरान पुलिस से बचने के लिए उन्होंने नदी में छलांग लगा दी लेकिन उनमें से कई डूब गए।
नाइजीरियाई सूत्रों के अनुसार, बोर्नो राज्य में याजारम नदी को जमाते अहले सुन्नत वल दावा के आतंकवादियों का मुख्य मुख्यालय माना जाता है, जिसे बोको हराम के नाम से जाना जाता है। इस गुट ने 2016 में आईएसआईएस की आज्ञापालन का वचन दिया और अपने गुट का नाम "पश्चिम अफ्रीका की सरकार" रख लिया।
नाइजीरियाई सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 100 से अधिक आतंकवादी नदी में डूब गए और सेना ने उनके मुख्यालय को हवा और ज़मीन से निशाना बनाया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए