पाकिस्तान में बाढ की तबाही, अलकल्पनीयःगुटेरस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i116522-पाकिस्तान_में_बाढ_की_तबाही_अलकल्पनीयःगुटेरस
पाकिस्तान में बाढ़ से होने वाली तबाही पर राष्ट्रसंघ के प्रमुख ने इसे बहुत भयावह बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ११, २०२२ ११:३१ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में बाढ की तबाही, अलकल्पनीयःगुटेरस

पाकिस्तान में बाढ़ से होने वाली तबाही पर राष्ट्रसंघ के प्रमुख ने इसे बहुत भयावह बताया है।

एंटोनियो गुटेरस ने पाकिस्तान के बाढग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद कहा है कि पाकिस्तान में जिस स्तर की मानवीय तबाही हुई है वैसी तबाही मैंने आजतक नहीं देखी।

उन्होंने कराची में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अपने जीवन में विश्व के बहुत से क्षेत्रों में मैंने मानवीय संकट और प्राकृतिक आपदाओं को निकट से देखा है किंतु जो तबाही यहां पर देखी है वैसी कहीं नहीं देखी।

राष्ट्रसंघ के महासचिव के अनुसार जो कुछ मैने पाकिस्तान में अपनी आंखों से देखा है उसको बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।  उन्होंने कहा कि बाढ़ से पाकिस्तान को अकल्पनीय नुक़सान पहुंचा है।

गुटेरस ने यह बात स्वीकार की है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ, पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावितों के लिए जो कुछ कर रहा है वह आवश्यकता का बहुत छोटा भाग है।  हम अपनी सीमित क्षमता और संसाधनों से पूरी तरह से अवगत हैं।

उनका कहना था कि मैं अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय से यह अपील करता हूं कि वह इस समय पाकिस्तान की सहायता के लिए आगे आए।  इसी के साथ संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने विश्व से जलवायु परिवर्तन की ओर विशेष ध्यान दिये जाने पर बल दिया है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में हालिया दिनों में आने वाली बाढ़ के कारण लगभग 1400 लोग मारे गए।  इस भीषण बाढ से 12722 अन्य लोग घायल हुए।  पाकिस्तान के लगभग साढे तीन करोड़ लोग इस बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।  पाकिस्तान की हालिया बाढ़ से इस देश की अर्थव्यवस्था को 10 अरब डाॅलर की क्षति हुई है। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें