अधिकांश अमरीकी नहीं चाहते, ट्रम्प बने राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/world-i116524-अधिकांश_अमरीकी_नहीं_चाहते_ट्रम्प_बने_राष्ट्रपति
अमरीका के अधिकांश लोग 2024 में ट्रम्प को राष्ट्रपति के रूप देखना नहीं चाहते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ११, २०२२ १२:१८ Asia/Kolkata
  • अधिकांश अमरीकी नहीं चाहते, ट्रम्प बने राष्ट्रपति

अमरीका के अधिकांश लोग 2024 में ट्रम्प को राष्ट्रपति के रूप देखना नहीं चाहते हैं।

अमरीका में कराए गए ताज़ा सर्वेक्षणों के परिणाम बताते हैं कि 61 प्रतिशत अमरीकी डोनाल्ड ट्रम्प को इस देश के अगले राष्ट्रपति के रूप में देखना नहीं चाहते हैं।

पीबीएस, एनपीआर और मेरिस्ट संस्था द्वारा संयुक्त रूप में कराए गए सर्वेक्षण के परिणामों के अनुसार हर दस अमरीकियों में से 6 अमरीकी इस बात को पसंद नहीं करते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को वे आगामी राष्ट्रपति के रूप में देखें।

जानकारों का कहना है कि ट्रम्प अपनी लोकप्रियता खो चुके हैं।  अमरीका के केवल 28 प्रतिशत लोग ही ट्रम्प के आगामी राष्ट्रपति बनने का समर्थन करते हैं।  कुछ अमरीकी इस देश की संसद में हमले के कारण उनसे नाराज़ हैं जो ट्रम्प के इशारे पर हुआ था।  कुछ अमरीकी मतदाता एसे भी हैं जिनका यह मानना है कि 2024 के राष्ट्रपति चुनावों में ट्रम्प का नामांकरण ही नहीं होना चाहिए।

इसी बीच यह बात भी सामने आई है कि लोकप्रियता में गिरावट के बावजूद 48 प्रतिशत से अधिक अमरीकियों का मानना है कि अगर आगामी राष्ट्रपति पद के चुनाव आज ही करवा दिये जाएं तो वे अपना वोट जो बाइडेन को ही देंगे।  उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडेन की लोकप्रियता में कुछ कमी देखी गई है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें