बाइडेन ने किया यूक्रेन की प्रगति का दावा
अमरीका के राष्ट्रपति ने यूक्रेन युद्ध में इस देश की सैन्य प्रगति का दावा किया है।
जो बाइडेन का कहना है कि रूस के साथ युद्ध के यूक्रेन की सेना को उल्लेखनीय बढ़त हासिल हुई है।
अमरीकी राष्ट्रपति ने बुधवार को दावा किया कि यूक्रेन के सैनिक युद्ध के अग्रिम मोर्चे पर आगे की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेन के सैनिकों ने रूसी सैनिकों को पीछे हटने पर विवश कर दिया है।
जब जो बाइडेन से यह पूछा गया कि यूक्रेन युद्ध की वर्तमान स्थति को देखते हुए क्या यह कहा जा सकता है कि यह युद्ध अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों ने उल्लेखनीय प्रगति तो की है लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता कि यूक्रेन युद्ध किसी निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।
रूस की ओर से पहले ही यह कहा जा चुका है कि यूक्रेन और उसके घटकों द्वारा युद्ध में प्रगति का दावा पूरी तरह से निराधार है। कुछ जानकारों का कहना है कि कम से कम फ़िलहाल यूक्रेन ने युद्ध का रुख़ मोड़ने में सफलता हासिल तो कर ली है, लेकिन इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि आगे क्या होगा? कुछ टीकाकारों का कहना है कि रूसी सैनिकों का पीछे हटना रूस की एक सोची-समझी रणनीति भी हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि आजकल मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन की सेना ने 3 दर्जन शहरों और गांवों को रूसी सेना के निंयत्रण से आज़ाद कर लिया है। इस काम में उसे किसी विशेष प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा और रूसी सैनिक पूरब की ओर पीछे हट गए हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए