रूस पर प्रतिबंध से अफ़्रीका को होगी भारी क्षतिः सिरिल रामाफ़ोसा
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने कहा है कि रूस के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंध, अफ्रीका महाद्वीप के लिए हानिकारक होंगे।
सिरिल रामाफ़ोसा ने कहा कि अफ़्रीका में रुस की गतिविधियों को लेकर अमरीकी कांग्रेस में माॅस्को के विरुद्ध नए प्रतिबंधों का जो मसौदा तैयार किया जा रहा है वह अफ़्रीका महाद्वीप के लिए बहुत नुक़सानदेह है।
दक्षिणी अफ्रकी के राष्ट्रपति का कहना था कि अमरीकी कांग्रेस में तैयार किया जाने वाला यह मसौदा अगर क़ानून का रूप धारण करता है तो फिर यह उस अफ्रीका में विकास के कार्यों में बाधाएं डालेगा जो विकास के लिए अथक प्रयास कर रहा है।
रामाफ़ोसा कहते हैं कि यह बात बहुत निराश करने वाली है कि जब अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, अफ़्रीकी देशों के साथ सहयोग और समन्वय के लिए प्रयासरत हैं एसे में अमरीका में क़ानून बनाने वाले, रूस विरोधी क़ानून तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रूस और अमरीका दोनो ही अफ़्रीका के स्ट्रैटेजिक सहयोगी रहे हैं। रामाफ़ोसा के अनुसार हम उस देश का नेतृत्व करते हैं जो स्वतंत्र विदेश नीति का अनुसरण करता है।
वाइट हाउस की ओर से अफ्रीका में रूस की गतिविधियों को रोकने पर आधारित अमरीकी क़ानून, उन अफ़्रीकी देशों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करेगा जो इस महाद्वीप में रूस की उपस्थिति और उसकी गतिविधियों का समर्थन करते हैं। यह क़ानून अप्रैल में अमरीकी संसद में पारित हो चुका है। अब सीनेट में इसकी समीक्षा की जा रही है।
यूक्रेन युद्ध के बाद अमरीका ने पश्चिम के साथ मिलकर रूस के विरुद्ध कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा रखे हैं। हालांकि इन प्रतिबंधों के लगाने के बाद से अमरीका, विशेषकर यूरोप में ऊर्जा का संकट खड़ा हो गया है। इस संकट से निबटने के बजाए पश्चिम अब रूस के विरुद्ध कुछ नए प्रतिबंध लगाने की सोच रहा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए