यूक्रेन युद्ध का जल्दी समाप्त होना संभव नहींः जे़लेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति कहते हैं कि अभी यह कहना बहुत जल्दी होगा कि रुस के साथ युद्ध समाप्ति की ओर बढ़ रहा है।
रोएटर्ज़ से बात करते हुए विलादिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि युद्ध के मोर्चों पर यूक्रेन के सैनिकों द्वारा अर्जित की गई ढेरों सफलताओं के बावजूद अभी यह नहीं कहा जा सकता कि युद्ध अब समाप्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि रुस के साथ युद्ध को फिलहाल में समाप्त होते नहीं देख रहा हूं। ज़ेलेंस्की के अनुसार रूस के विरुद्ध युद्ध में विदेशों से मिलने वाले हथियार, इसके परिणामों को प्रभावित कर सकेंगे।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बुधवार को इस देश के एज़यूम नगर के निरीक्षण के दौरान पश्चिमी देशों से पुनः अधिक से अधिक हथियार भिजवाने की अपनी मांग दोहराई थी।
उल्लेखनीय है कि क़ंधार में आयोजित होने वाले शंघाई शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतीन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भेंटवार्ता में कहा था कि यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने के लिए रूस हर काम करने को तैयार है किंतु यूक्रेनी पक्ष वार्ता को रद्द कर रहा है। उसका कहना है कि वह बल पूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करके रहेगी।
ज्ञात रहे कि यूक्रेन और रूस के बीच आरंभ होने वाले युद्ध को अब सात महीनों का समय हो चुका है। इस दौरान अमरीका सहित पश्चिम, यूक्रेन की हथियारों से सहायता कर रहे हैं जिसने रूस को नाराज़ कर रखा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए