अमरीका, दो जहाज़ हवा में टकराए, बड़ा हादसा टला
अमरीका के कोलोराडो की राजधानी डेनवर में दो छोटे हवाई जहाज के बीच हवा में टक्कर हो गई है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।
बोल्डर काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि एक विमान में सवार दो लोग मलबे में मृत पाए गए और दूसरे विमान में सवार व्यक्ति का शव उस विमान के मलबे में एक अलग स्थान पर मिला है। माउंटेन व्यू फायर रेस्क्यू ने जो इस क्षेत्र में कार्य करता है, तीन मौतों की पुष्टि की है, वहीं पुलिस ने भी इलाके में कुछ सड़कों को बंद कर दिया है।
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि वह कोलोराडो के लॉन्गमोंट के पास सेसना 172 और सोनेक्स जेनोस विमान के बीच टक्कर की जांच कर रहा है। लॉन्गमोंट डेनवर से लगभग 50 किलोमीटर उत्तर में है।
सेसना 172 जिसे स्काईहॉक के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया के सबसे लोकप्रिय हवाई जहाजों में से एक है। इसमें चार लोगों के बैठने की जगह होती है। यह आमतौर पर फ्लाइट इंस्ट्रक्शन में उपयोग किया जाता है। अमरीका में विमानों का बीच हवा में टकराने के मामले आए दिन होते रहते हैं। अब तक सबसे अधिक एक वर्ष में अमरीका में ऐसे 30 मामले सामने आए हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए