पेरिस, मैक्रां के ख़िलाफ़ जनता निकली सड़कों पर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i116746-पेरिस_मैक्रां_के_ख़िलाफ़_जनता_निकली_सड़कों_पर
पेरिस के प्लाईस शाही स्क्वायर पर हज़ारों लोगों ने फ़्रांसीसी राष्ट्रपति के त्यागपत्र के लिए प्रदर्शन किए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Sep १८, २०२२ १८:१४ Asia/Kolkata
  • पेरिस, मैक्रां के ख़िलाफ़ जनता निकली सड़कों पर

पेरिस के प्लाईस शाही स्क्वायर पर हज़ारों लोगों ने फ़्रांसीसी राष्ट्रपति के त्यागपत्र के लिए प्रदर्शन किए।

फ़्रांस की राजधानी पेरिस होने वाले प्रदर्शनों की काल दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी पार्टियों ने दी थी।

मीडिया सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए और वे फ़्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रां के त्यागपत्र की मांग कर रहे थे।  उन्होंने हाथों में प्लेकार्ड उठा रखे थे और वह मैक्रां के विरुद्ध नारे लगा रहे थे।

इससे पहले 3 सितम्बर को भी राष्ट्रवादी पार्टियों ने मैक्रां के विरुद्ध प्रदर्शन किए थे और हालिया प्रदर्शन उनके मैक्रां विरोधी आंदोलन का हिस्सा है। प्रदर्शनकारी मैक्रां के त्यागपत्र और यूरोपीय संघ से उनके निकलने की मांग कर रहे थे।

फ़्रांस में होने वाले एक सर्वे के अनुसार केवल 40 प्रतिशत फ़्रांसीसी नागरिक रूस पर प्रतिबंधों के समर्थक हैं जबकि 27 प्रतिशत के अनुसार वह रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों के विरोधी हैं।

यूक्रेन जंग की वजह से यूरोप में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें