यूक्रेन के परमाणु संयंत्र के पास मिसाइल हमला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i116788-यूक्रेन_के_परमाणु_संयंत्र_के_पास_मिसाइल_हमला
परमाणु संयंत्र के पास मिसाइल हमले के बाद यूक्रेन ने रूस पर परमाणु आतंकवाद का आरोप लगाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २०, २०२२ ०७:१३ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन के परमाणु संयंत्र के पास मिसाइल हमला

परमाणु संयंत्र के पास मिसाइल हमले के बाद यूक्रेन ने रूस पर परमाणु आतंकवाद का आरोप लगाया है।

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश के पूरब में घमासान की लड़ाई के बाद रूसी सेना के निंयत्रण से अधिक इलाक़ों को आज़ाद कराने की सराहना करते हुए कहा है कि रूसी सैनिक स्पष्ट रूप से दहशत में हैं।

सोमवार को रूसी मिसाइल दक्षिणी यूक्रेन स्थित एख परमाणु संयंत्र के 300 मीटर की दूरी पर जाकर गिरा, जिसके बाद ज़मीन में 2 मीटर गहरा और चार मीटर चौड़ा गड्ढा हो गया।

यूक्रेन के परमाणु संयंत्र ऑप्रेटर इनरगोटम का कहना है कि रिएक्टर सामान्य रूप से काम कर रहा है और इस हमले में किसी कर्मचारी को कोई चोट नहीं पहुंची है।

जिस परमाणु संयंत्र के निकट मिसाइल हमला हुआ है, वह ज़ापोरज़्हिया परमाणु संयंत्र के बाद यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा रिएक्टर है।

हालिया दिनों में युद्ध के मैदान में मिली कुछ असफलताओं के बाद, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले सप्ताह यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर रूसी हमलों को तेज़ करने की धमकी दी थी।

फ़रवरी में शुरू हुए युद्ध के दौरान, रूस ने यूक्रेन के बिजली उत्पादन और वितरण उपकरणों को मुख्य रूप से निशाना बनाया है, जिसके कारण इस देश के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के बंद होने का ख़तरा उत्पन्न हो गया है। msm