ट्रम्प, हिटलर की भांति तानाशाह हैः हिलैरी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i116920-ट्रम्प_हिटलर_की_भांति_तानाशाह_हैः_हिलैरी
अमरीका की भूतपूर्व विदेशमंत्री ने इस देश के पूर्व राष्ट्रपति को दूसरा हिटलर बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २४, २०२२ १४:५४ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प, हिटलर की भांति तानाशाह हैः हिलैरी

अमरीका की भूतपूर्व विदेशमंत्री ने इस देश के पूर्व राष्ट्रपति को दूसरा हिटलर बताया है।

अमरीकी पत्रिका न्यूज़वीक ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि हिलैरी क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रम्प को दूसरा हिटलर मानती हैं।

अमरीका की भूतपूर्व विदेशमंत्री ने इस देश के टेक्सास राज्य के आस्टीन नगर में शुक्रवार को एक साक्षात्कार दिया।  अपने इस इंटरव्यू में उन्होंने ट्रम्प को हिटलर जैसा तानाशाह बताया।  एक रैली में ट्रम्प के समर्थको द्वारा हिटलर शैली में सैन्य सलामी देने पर उनकी कड़ी आलोचना की।  यह रैली ओहायो में की गई थी।

अमरीका की भूतपूर्व विदेशमंत्री हिलैरी क्लिंटन के अतिरिक्त अमरीकी सेना के एक एक सेवा निवृत्त जनरल बेरी मेक केफ्री ने ट्विट करके ओहायो मेंं होने वाली ट्रम्प की रैली की तुलना सन 1936 में हिटलर के समर्थकों द्वारा जर्मनी के नूरेंमबर्ग में की जाने वाली रैली से की थी।

ट्रम्प की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से करने के अतिरिक्त विशेष बात यह है कि जब से डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरीका के राष्ट्रपति का पदभार संभाला था उस समय से उनके क्रियाकलापों के कारण आए दिन उनकी आलोचनाएं होती रही हैं।  अब जबकि वे राष्ट्रपति नहीं है किंतु फिर भी उनके द्वारा किये जाने वाले कामों पर लोेग प्रतिक्रिया करते रहते हैं। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें