रूस और पश्चिम के बीच सीधा टकराव शुरू हो सकता है,
https://parstoday.ir/hi/news/world-i117266-रूस_और_पश्चिम_के_बीच_सीधा_टकराव_शुरू_हो_सकता_है
रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन से अलग होने वाले चार इलाक़ों को हमेशा के लिए रूस का हिस्सा बना लेने संबंधी फ़रमान पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०५, २०२२ १४:५३ Asia/Kolkata
  • रूस और पश्चिम के बीच सीधा टकराव शुरू हो सकता है,

रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन से अलग होने वाले चार इलाक़ों को हमेशा के लिए रूस का हिस्सा बना लेने संबंधी फ़रमान पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन ने बुधवार को यूक्रेन के लगभग 18 प्रतिशत भाग को रूस में शामिल करने संबंधी औपचारिक फ़रमान पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

चारों इलाक़ों में पहले ही जनमत संग्रह हो चुका है और रूस के अनुसार 98 प्रतिशत लोगों ने रूस में विलय का समर्थन किया है।

क्रेमलिन हाउस ने कहा कि जिन इलाक़ों के रूस में विलय पर रूसी राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर किए हैं वे हमेशा के लिए रूस का भाग बन गए हैं।

इस बीच रूस और यूक्रेन की सेनाएं अलग अलग मोर्चों पर अपनी अपनी प्रगति के दावे कर रही हैं।

रूस का कहना है कि अमरीका और नैटो की कोशिश है कि यूक्रेन में होने वाली लड़ाई रूस की सीमा के भीतर पहुंच जाए।

दूसरी ओर अमरीका में रूस के राजदूत एनातोली आंतोनोफ़ ने कहा कि यूक्रेन के लिए वाशिंग्टन का सामरिक सहायता भेजना रूस के हितों के लिए ख़तरा पैदा करने के समान है और इस बात की आशंका है कि रूस और पश्चिम के बीच सीधा टकराव भी शुरू हो सकता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें