यूक्रेन जंग की लपटें और देशों को लपेट सकती हैं
रूस ने अमरीका और कीफ़ सरकार के अन्य समर्थकों को कड़ी चेतावनी दी है।
रूस के विदेशमंत्री ने अमरीका और कीफ़ सरकार के अन्य समर्थकों और घटकों को वार्निंग दी है कि वह रूस और यूक्रेन के बीच विवाद में गहरे हस्तक्षेप से बचें।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ऐसे हालात में जब वाशिंग्टन और उसके घटक कीफ़ का समर्थन कर रहे हैं और मास्को के विरुद्ध उनका दबाव जारी है, रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने यूक्रेन के समर्थकों को कड़ी वार्निंग दी है।
मास्को के मीडिया सूत्रों ने सूचना दी है कि विदेशमंत्री ने मास्को में एक अहम बैठक में यूक्रेन के संकट में अमरीका और उसके निरंतर हस्तक्षेप के बारे में वार्ता की।
रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने रूस की सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक में अमरीका और कीफ़ सरकार के दूसरे समर्थकों को उनकी उपस्थिति और अधिक हस्तक्षेप की बाबत सचेत किया।
रूसी विदेशमंत्री ने कहा कि रूस की यूक्रेन में विशेष सैन्य कार्यवाही से कई परेशान करने वाली सच्चाई सामने आई है जिनमें पेन्टागन की ओर से बनाई गयी प्रयोगशालाओं में ग़ैर क़ानूनी जैविक कार्यकक्रमों के साथ प्रतिबंधित केमिकल्ज़ बनाने के परीक्षण इत्यादि शामिल हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए