फ्रांस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगाः मैक्रां
https://parstoday.ir/hi/news/world-i117526-फ्रांस_परमाणु_हथियारों_का_इस्तेमाल_नहीं_करेगाः_मैक्रां
फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रां ने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो फ्रांस रूस के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १४, २०२२ ०७:४५ Asia/Kolkata
  • फ्रांस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगाः मैक्रां

फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रां ने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो फ्रांस रूस के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रां ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में साफ कर दिया कि अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर परमाणु हमला करते हैं तो फ्रांस, रूस के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा। फ्रांस 2 के साथ इंटरव्यू में मैक्रां का यह बयान उस समय आया है, जब यूक्रेन युद्ध में पुतिन ने परमाणु हमले के विकल्प की बात कही है।

पुतिन ने 22 सितंबर को सुबह 9 बजे टेलीविजन पर रूसी लोगों से बातचीत के दौरान कहा था कि पश्चिम यूक्रेन में शांति नहीं चाहता है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वाशिंगटन, लंदन और ब्रसेल्स ‘हमारे देश को लूटने के उद्देश्य से कीव को ‘हमारे क्षेत्र में सैन्य अभियानों को स्थानांतरित करने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा था कि जब हमारे देश की क्षेत्रीय अखंडता को खतरा होगा तो हम रूस और अपने लोगों की रक्षा के लिए उपलब्ध सभी साधनों का उपयोग करेंगे यह कोई झांसा नहीं है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें