पुतिन ने बाइडन से बातचीत की संभावना को ख़ारिज कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i117556-पुतिन_ने_बाइडन_से_बातचीत_की_संभावना_को_ख़ारिज_कर_दिया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उन्हें अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बात करने की कोई ज़रूरत नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १५, २०२२ ०५:४७ Asia/Kolkata
  • पुतिन ने बाइडन से बातचीत की संभावना को ख़ारिज कर दिया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उन्हें अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बात करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

ग़ौरतलब है कि फ़रवरी में शुरू होने वाले यूक्रेन-रूस युद्ध में अमरीका ने सबसे ज़्यादा यूक्रेन की सैन्य सहायता की है, जिससे मास्को काफ़ी नाराज़ है।

शुक्रवार को क़ज़ाख़िस्तान की राजधानी अस्ताना में एक सवाल के जवाब में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से जब अगले महीने होने वाले जी-20 सम्मेलन के दौरान, अमरीकी राष्ट्रपति बाइडन से मुलाक़ात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने किसी भी तरह की बातचीत की संभावना को ख़ारिज कर दिया।

पुतिन का कहना था कि उनसे पूछना चाहिए कि क्या वह हमसे ऐसी कोई बात करना चाहते हैं, या नहीं। सच कहूं तो मुझे इसकी कोई ज़रूरत महसूस नहीं होती।

राष्ट्रपति पुतिन कज़ाखस्तान में पहले रूस-मध्य एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में पुतिन ने भारत और चीन दोनों को अपना क़रीबी सहयोगी बताया।

इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति बाइडन भी भी रूसी राष्ट्रपति से मुलाक़ात को लेकर कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया जता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति पुतिन से मुलाक़ात का उनका कोई इरादा नहीं है। msm