ट्रम्प के बाद बाइडन को भी हिटलर बताया गया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i117696-ट्रम्प_के_बाद_बाइडन_को_भी_हिटलर_बताया_गया
अमरीका की एक सीनियर नेता तुलसी गबार्ड ने राष्ट्रपति जो बाइडन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें बाइडन और हिटलर की मानसिकता एक जैसी नज़र आती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १९, २०२२ १४:४० Asia/Kolkata
  • ट्रम्प के बाद बाइडन को भी हिटलर बताया गया

अमरीका की एक सीनियर नेता तुलसी गबार्ड ने राष्ट्रपति जो बाइडन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें बाइडन और हिटलर की मानसिकता एक जैसी नज़र आती है।

तुलसी गबार्ड ने सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी से बाहर होने की घोषणा करने के कुछ दिन बाद बाइडन की तुलना एडोल्फ हिटलर से कर दी है। 'द डेली बीस्ट' समाचार पत्र ने रिपोर्ट दी है कि मैनचेस्टर के बाहर एक शहर में बोल्डुक टाउन हॉल कार्यक्रम में बोलते हुए हवाई की पूर्व कांग्रेस सदस्य ने कहा कि उन्हें बाइडन और हिटलर की मानसिकता एक जैसी नज़र आती है।

पिछले साल प्रतिनिधि सभा से सेवानिवृत्त हुईं 41 वर्षीय गबार्ड ने आठ नवम्बर को होने वाले मध्यावधि चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान यह टिप्पणी की थी।

गबार्ड 2013 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए हवाई से चुनी गयी थीं। गबार्ड ने यह भी कहा कि रूस ने जो यूक्रेन पर हमला किया है, उसके पीछे असल में बाइडेन की फेल होती विदेश नीति है। तुलसी गबार्ड अमरीकी संसद की पूर्व सदस्य रही हैं। गबार्ड 2020 में वाइट हाउस की दौड़ में शामिल रहीं हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें