वियना में सीरिया वार्ता बिना किसी परिणाम के समाप्त
https://parstoday.ir/hi/news/world-i11773-वियना_में_सीरिया_वार्ता_बिना_किसी_परिणाम_के_समाप्त
वियना में अंतरराष्ट्रीय सीरिया समर्थन गुट आईएसएसजी की बैठक बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १७, २०१६ १७:४८ Asia/Kolkata
  • वियना में सीरिया वार्ता बिना किसी परिणाम के समाप्त

वियना में अंतरराष्ट्रीय सीरिया समर्थन गुट आईएसएसजी की बैठक बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गई है।

इस बैठक में ईरान के विदेश मंत्री समेत विश्व के 20 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, इस बैठक का उद्देश्य सीरियाई संकट का शांतिपूर्ण समाधान खोजना था, लेकिन मंगलवार की शाम एक विज्ञप्ति जारी करने के साथ बिना किसी ख़ास नतीजे के इसका समापन हो गया।  

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रूस के विदेश मंत्री सरगेई लारोफ़ ने कहा है कि आईएसएसजी के कुछ सदस्य अल-क़ायदा की शाख़ा नुस्रा फ़्रंट को सीरियाई सरकार पर दबाव डालने और उसे निंयत्रित करने के लिए हथियार के रूप में देखते हैं।

लारोव ने सीरिया में राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़ैन दी मिस्तूरा और अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी के साथ संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस में कहा, नुस्रा फ़्रंट को सीरियाई सरकार पर हमले के लिए एक उपकरण के रूप में देखा जा रहा है। लारोफ़ ने चेतावनी देते हुए कहा, इससे यह संकट ख़तरनाक मोड़ ले लेगा। msm