इटली की नई प्रधानमंत्री से प्रवासियों में भय
https://parstoday.ir/hi/news/world-i117794-इटली_की_नई_प्रधानमंत्री_से_प्रवासियों_में_भय
राष्ट्रवादी नेता जार्जिया मेलोनी इटली की प्रधानमंत्री का पद ग्रहण कर चुकी हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct २२, २०२२ २०:४९ Asia/Kolkata
  • इटली की नई प्रधानमंत्री से प्रवासियों में भय

राष्ट्रवादी नेता जार्जिया मेलोनी इटली की प्रधानमंत्री का पद ग्रहण कर चुकी हैं।

जार्जिया मेलोनी के प्रधानमंत्री बनने से इटली में रहने वाले प्रवासियों के अतिरिक्त उनसे यूरोप भी डरा हुआ है।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहली बार हो रहा है कि जब इटली में राइट विंग का कोई नेता प्रधानमंत्री का पद संभाल रहा है।  उनकी पार्टी इटली के तानाशहा मूसोलिनी की समर्थक है।

मेलोनी जिस दल का नेतृत्व करती है वह प्रवासियों के इटली प्रवेष का विरोध करते हुए इस देश की सीमाओं को सील करने की पक्षधर है।  उनका मानना है कि इटली में पूरी तरह से प्रवासियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए।

यूरोपीय संघ की नीतियों से मेलोनी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं।  यूरोपीय संघ को इटली में शरणार्थी समस्या का कारण मानती हैं।  उनके सत्ता में आने से यूरोपीय संघ में भय पाया जाता है कि कहीं वे इस संघ से अलग न हो जाएं।  बताया जाता है कि यूरोप पलायन करने के लिए इटली एक प्रमुख मार्ग है।  सन 2022 के आरंभ से 70 हज़ार पलायनकर्ता पानी के जहाज़ों से इटली की जल सीमा तक पहुंचे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें